9 जगहों पर लोकायुक्त की छापेमारी, करोड़ों की बेनामी संपत्ति का खुलासा

Edited By ASHISH KUMAR, Updated: 04 May, 2019 11:27 AM

unearthing unauthorized property of millions in lokayukta raid engineers

जिले के विकास प्राधिकरण के एक सब इंजीनियर और उसके रिश्तेदारों के ठिकानों पर छापेमारी के दौरान लोकायुक्त ने करोड़ों की संपति जब्त की है। इंजीनियर करोड़पति है और उसके घर से लाखों की नगदी और कई किलो सोना-छापा बरामद किया गया है...

इंदौर: जिले के विकास प्राधिकरण के एक सब इंजीनियर और उसके रिश्तेदारों के ठिकानों पर छापेमारी के दौरान लोकायुक्त ने करोड़ों की संपति जब्त की है। इंजीनियर करोड़पति है और उसके घर से लाखों की नगदी और कई किलो सोना-छापा बरामद किया गया है। 


PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, इंदौर लोकायुक्त की टीम ने जिला विकास प्राधिकरण के सब इंजीनियर गजानंद पाटीदार के घर छापेमारी की। गजानंद के साथ उनके भाई रमेशचन्द्र पाटीदार के घर पर भी रेड की गई। वह पेशे से बिल्डर हैं। लोकायुक्त की टीम ने सुबह 6 बजे ही शहर के स्कीम नम्बर 78 अरण्य नगर सहित 9 ठिकानों पर छापेमारी की। छापा पड़ते ही लोकायुक्त की टीम के हाथ सब इंजीनियर के घर में रखे 25 लाख नगदी और 2 किलो सोना और 3 किलो चांदी लग गए।  छापेमारी की कार्रवाई अभी जारी है इस संबंध में कई और बड़े खुलासे होने की संभावना है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!