सीहोर में मतदाताओं में दिखा भारी उत्साह, कुल 77.90 प्रतिशत हुआ मतदान

Edited By meena, Updated: 25 Jun, 2022 07:48 PM

voters show huge enthusiasm in sehore 77 90 percent voting

त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2022 के पहले चरण में सीहोर जनपद में पंच, सरपंच, जनपद सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य के लिए मतदान किया गया। मतदान में अपना मताधिकार का उपयोग करने महिलाओं और बुजुर्गों तथा युवाओं में भी भारी उत्साह देखा गया।

सीहोर(धर्मेंद्र राय): त्रि-स्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2022 के पहले चरण में सीहोर जनपद में पंच, सरपंच, जनपद सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य के लिए मतदान किया गया। मतदान में अपना मताधिकार का उपयोग करने महिलाओं और बुजुर्गों तथा युवाओं में भी भारी उत्साह देखा गया। लोकतंत्र के इस महापर्व पर सभी मतदान केंद्रों में मतदाताओं की लंबी-लंबी कतारें देखी गई। मतदान स्थल पर महिलाएं भी बड़ी संख्या में वोट डालने मतदान केंद्र पर पहुंची।

PunjabKesari

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार प्रातः 9 बजे 12.2 प्रतिशत 11 बजे तक लगभग 32 फीसदी तथा दोपहर 01 बजे 52.9 प्रतिशत मतदान तथा मतदान समाप्ति तक 77.90 प्रतिशत मतदान हुआ। पंचायत चुनाव के पहले चरण में सीहोर जनपद की 154 ग्राम पंचायतों के चुनाव के लिए 411 मतदान केंद्रों पर मतदाताओं ने मतदान किया। कलेक्टर चंद्र मोहन ठाकुर और एसपी मयंक अवस्थी ने निरंतर मतदान केंद्रों का भ्रमण कर चल रहे मतदान की कार्यवाही का जायजा लिया। साथ ही जिला पंचायत सीईओ हर्ष सिंह एवं अपर कलेक्टर गुंचा सनोबर ने भी ग्राम लसूड़िया सहित अन्य मतदान केंद्रों पर मतदान कार्यवाही का निरीक्षण किया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!