महिला वकील की बेरहम हत्या: मजदूर ने पहले कपड़े उतारे, फिर पत्थर से चेहरा कुचल काट डाला गला

Edited By Himansh sharma, Updated: 16 May, 2026 05:17 PM

woman lawyer murdered brutally by lover over marriage pressure

छत्तीसगढ़ के Raigarh जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक महिला वकील की उसके प्रेमी ने बेहद निर्मम तरीके से हत्या कर दी।

राजगढ़: छत्तीसगढ़ के Raigarh जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक महिला वकील की उसके प्रेमी ने बेहद निर्मम तरीके से हत्या कर दी। आरोपी ने पहले युवती का गला दबाया, फिर पत्थर से चेहरा कुचल दिया और आखिर में चाकू से गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मृतका की पहचान आराधना सिदार (30) के रूप में हुई है, जो जिला कोर्ट में जूनियर वकील थीं और जिला अधिवक्ता संघ की सदस्य भी थीं। आरोपी लोकनाथ पटेल (30) शादीशुदा मजदूर है। दोनों के बीच करीब दो साल से प्रेम संबंध थे। सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई थी।

शादी की जिद से परेशान था आरोपी

पुलिस जांच में सामने आया कि आराधना लगातार लोकनाथ पर शादी का दबाव बना रही थी। जबकि आरोपी पहले से शादीशुदा था। कई बार समझाने के बाद भी जब युवती नहीं मानी, तो उसने उसे रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली। आरोपी ने पहले से हत्या की पूरी तैयारी कर रखी थी। उसने बाजार से सब्जी काटने वाला पीले हैंडल का चाकू खरीदा और वारदात को अंजाम देने की प्लानिंग बनाई।

होटल में पति-पत्नी बनकर रुके

9 मई की रात दोनों की फोन पर बातचीत हुई थी। इसके बाद 10 मई की सुबह लोकनाथ, आराधना से मिलने पहुंचा और उसे बाइक से सक्ति की ओर लेकर गया। दोनों दमाउधारा मंदिर घूमने पहुंचे और शाम को लौटने के बाद एक लॉज में रुके। आरोपी ने होटल के रजिस्टर में फर्जी नाम दर्ज कर दोनों को पति-पत्नी बताया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि लॉज में भी शादी को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था।

जंगल में ले जाकर की हैवानियत

अगली सुबह आरोपी आराधना को तुमीडीह डैम के जंगल में ले गया। सुनसान इलाके में उसने पीछे से युवती का गला दबाकर बेसुध कर दिया। इसके बाद पत्थर से उसके चेहरे और सिर पर कई वार किए। जब युवती की सांसें चल रही थीं, तब आरोपी ने चाकू से उसका गला काट दिया। वारदात के बाद आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए युवती के कपड़े उतारकर वहीं फेंक दिए और शव जंगल में छोड़कर फरार हो गया।

2 दिन बाद जंगल में मिली लाश

12 मई को तुमीडीह डैम के पास जंगल में युवती का अर्धनग्न शव मिला था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मोबाइल कॉल डिटेल, होटल रिकॉर्ड और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची और 16 मई को उसे गिरफ्तार कर लिया। इस सनसनीखेज हत्याकांड ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!