वकील पर शादी का दबाव बना रही महिला ने TI के चैंबर में खाया जहर, लव अफेयर में धोखे के लगाए आरोप
Edited By meena, Updated: 24 May, 2023 04:45 PM

ग्वालियर के इंदरगंज थाना पुलिस ने सुनवाई न होने पर महिला ने टीआई के चैंबर में जहर खा लिया
ग्वालियर (अंकुर जैन): ग्वालियर के इंदरगंज थाना पुलिस ने सुनवाई न होने पर महिला ने टीआई के चैंबर में जहर खा लिया। जिसको लेकर हड़कंप मच गया। पुलिस ने आनन फानन में महिला को जेएएच के आईसीयू में भर्ती कराया। जहां पर उसका उपचार चल रहा है। इसके साथ ही पुलिस ने देर रात आरोपी वकील पर दुष्कर्म और उसके साथियों पर मारपीट की धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।
पुलिस ने बताया कि महिला का नाम आरती शर्मा उम्र 34 साल है। यह मकोड़ा टेकनपुर की रहने वाली है। उसका एडवोकेट नीरज भार्गव के साथ अफेयर है। जिसको लेकर वह हर बार उनकी शिकायत लेकर आईं और मांग की गई कि उसकी नीरज से विवाह कराया जाए। पुलिस ने हर बार उससे शिकायत दर्ज कराने के लिए कहा, जिस पर वह कभी तैयार नहीं हुई। बीते रोज तो उसने शिकायत न करने के लिए लिखित में भी दिया। फिर अचानक मंगलवार की रात वह आठ बजे आ गई और टीआई के चैंबर में पहुंचकर कहा कि उसके साथ धोखा हुआ है, वह जहर खा रही है। बातों ही बातों में महिला ने जहर पी लिया।

नीरज भार्गव बार एसोसिएशन में सचिव का चुनाव लड़ चुके है और एमपी नगर में निवासरत हैं। पुलिस ने बताया कि महिला ने पूर्व में बताया उसका विवाह टेकनपुर में हुआ था। वह अधिवक्ता नीरज भार्गव के संपर्क में आ गई, तो अफेयर शुरु हो गया। नीरज उसे बहलाफुसलाकर ग्वालियर लेकर आया और यहां पर आकर रखने लगा। अब शादी के लिए बोल रही हूं तो वह शादी नहीं कर रहा है। सोमवार और रविवार को भी महिला थाने में शिकायत करने पहुंची थी। देर रात थाने में महिला द्वारा हाई वोल्टेज ड्रामा किए जाने के बाद पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाते हुए उसकी शिकायत पर आरोपी वकील पर दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
Related Story

पूर्व विधायक व दिग्गज नेता पर महिला नेत्री ने लगाए यौन शोषण के आरोप, FIR दर्ज, सियासी भूचाल

‘यादव जी की लव स्टोरी’ फिल्म पर मचा बवाल ! CM मोहन से रोक लगाने की मांग, यादव समाज सड़कों पर उतरा

बागेश्वर धाम के दिव्य दरबार में वृद्ध महिला की लगी पर्ची! बागेश्वर बाबा ने एक पल में बना दिया...

MP के सीनियर कांग्रेसी नेता पर पत्नी ने कराई FIR, लगे गंभीर आरोप

Gold Silver Price: शादी के सीजन में अचानक लुढ़के सोने के दाम, चांदी रही सुस्त, जानिए ताजा रेट

MBA की छात्रा से Rape: सहेली के चचेरे भाई ने शादी का वादा कर 6 साल बनाए संबंध, लिवइन में भी रखा

जानिए ‘शादी’ शब्द पर क्यों भड़के जगद्गुरु रामभद्राचार्य, धीरेंद्र शास्त्री पर बोले-‘अगली बार समधी...

कांग्रेस के हाथ से जा रही ये सीट, कुछ ऐसे बन रहे समीकरण,सिर्फ चमत्कार की उम्मीद

DAVV के गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा निष्कासित,दूसरी छात्राओं पर बना रही थी बॉयफ्रेंड बनाने और युवकों...

MP: महिला की चाकू से गोदकर हत्या, फिर हत्यारे भाई ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, अपने 3 बच्चों का...