सांस्कृतिक कार्यक्रम में मंच से कलाकार ने माता सीता पर की अभद्र टिप्पणी तो शख्स का खौला खून,जमकर दी गालियां,तगड़ा बवाल

Edited By Desh Raj, Updated: 07 Jun, 2026 06:13 PM

artist made an offensive remark about mother sita from the stage during program

मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के बरघाट से एक विवादित मामला सामने आया है। प्रगति उत्सव के नाम से आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब मंच से माता सीता को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर विवाद की स्थिति बन गई।

लखनादौन (पवन डहरिया): मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के बरघाट से एक विवादित मामला सामने आया है। प्रगति उत्सव के नाम से आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में उस समय हंगामे की स्थिति बन गई, जब मंच से माता सीता को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर विवाद की स्थिति बन गई।  घटना के बाद कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कड़ा विरोध जताया और नाराजगी व्यक्त की।

बताया जा रहा है कि बरघाट में आयोजित प्रगति उत्सव कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायिका शहनाज अख्तर अपनी प्रस्तुति दे रही थीं। इसी दौरान अयोध्या UP से आए एक व्यक्ति द्वारा मंच से माता सीता को लेकर कथित अभद्र टिप्पणी की गई।  जैसे ही यह टिप्पणी लोगों के संज्ञान में आई, कार्यक्रम में मौजूद स्थानीय लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि धार्मिक आस्था से जुड़े विषयों पर इस प्रकार की टिप्पणी स्वीकार नहीं की जा सकती। घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर कुछ समय के लिए तनावपूर्ण माहौल भी देखने को मिला। वहां मौजूद शख्स माता सीता के अपमान और आपत्तिजनक टिप्पणी पर ऐसा भड़का कि कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया। शख्स ने साफ कहा कि वो यहां पर माता सीता और श्रीराम के खिलाफ सुनने नहीं आए हैं। फिर किसी तरह से उसको शांत किया गया ।

जानकारी के अनुसार कार्यक्रम में कई सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोग भी मंच पर मौजूद थे। घटना के बाद लोगों ने आयोजकों और प्रशासन से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। हालांकि  कथित टिप्पणी करने वाले व्यक्ति की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है और प्रशासन की ओर से भी मामले को लेकर कोई विस्तृत बयान जारी नहीं किया गया है। फिलहाल यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!