BJP नेता का दावा, सलमान खान के लोकसभा चुनाव लड़ने पर ये होंगे परिणाम

Edited By suman, Updated: 10 Mar, 2019 10:14 AM

bjp leader s claim results will be on salman khan s lok sabha election

अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में बने रहने वाले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के दिग्गज नेता और मध्य प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता गोपाल भार्गव ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। कांग्रेस पार्टी की टिकट पर इंदौर सीट से एक्टर सलमान खान के चुनाव...

भोपाल: अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में बने रहने वाले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के दिग्गज नेता और मध्य प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता गोपाल भार्गव ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। कांग्रेस पार्टी की टिकट पर इंदौर सीट से एक्टर सलमान खान के चुनाव लड़ने की चर्चा पर बीजेपी नेता ने कहा कि सलमान खान चुनाव लड़े तो 5 लाख वोट से हारेंगे।

PunjabKesari
 

दरअसल, सलमान खान के चुनाव में उतरने की खबर आते ही राजनीतिक गलियारों में हलचल मची हुई है।  सुत्रों के अनुसार,  इस बार कांग्रेस, एमपी के इंदौर लोकसभा सीट से बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान को उतारने की तैयारी में है।  हाल ही में अपने एक बयान में कांग्रेस प्रदेश सचिव राकेश यादव ने कहा था कि हमारी पार्टी में सलमान खान के नाम को लेकर बातचीत चल रही है। 


PunjabKesari

'दिग्विजय  को है छपास का रोग- गोपाल भार्गव
'धिक्कार रैली' में शामिल होने शनिवार को जबलपुर पहुंचे गोपाल भार्गव ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह पर भी निशाना साधा। भार्गव ने कहा कि 'दिग्विजय सिंह को छपास का रोग है। दिग्विजय सिंह के बयान कांग्रेस के लिए परेशानी का कारण बनते हैं। उन्होंने कहा कि दिग्विजय रोजाना बीजेपी के 25 लाख वोट बढ़ा रहे हैं।'

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!