फेक वीडियो मामले में दिग्विजय समेत 12 लोगों पर केस दर्ज, समर्थन में उतरे जयवर्धन और कमलनाथ

Edited By Vikas kumar, Updated: 15 Jun, 2020 01:28 PM

case filed against 12 people including digvijay in fake video case

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पुराने वीडियो से छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के मामले में दिग्विजय सिंह पर शिकायत दर्ज की गई है। ये शिकायत बीजेपी नेताओं की ओर से दर्ज कराई गई है। क्राइम ब्रांच ने कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह के साथ कुल...

भोपाल (इजहार हसन खान): मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पुराने वीडियो से छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के मामले में दिग्विजय सिंह पर शिकायत दर्ज की गई है। ये शिकायत बीजेपी नेताओं की ओर से दर्ज कराई गई है। क्राइम ब्रांच ने कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह के साथ कुल 12 लोगों के खिलाफ फर्जी वीडियो मामले में मामला दर्ज किया है। वहीं इस मामले में दिग्विजय सिंह ने कहा है कि सीएम शिवराज सिंह चौहान के दलालों ने बुधनी के आदिवासियों को ठगा है, लेकिन आदिवासियों से ठगी करने पर उन पर FIR दर्ज नहीं हुई।

PunjabKesari, Madhya Pradesh, Fake Video Viral, Shivraj Singh Chauhan, Digvijaya Singh, Kamal Nath, Jaivardhan, Congress, BJP

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय ने किया पलटवार...
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने पलटवार करते हुए कहा है कि उन्होंने आदिवासियों के हक के लिए सीएम शिवराज के खिलाफ आवाज उठाई, जिससे भाजपा तिलमिलाई गई है और मेरे खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी। मुझे इस पर कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन इस बात की भी जांच होनी चाहिए कि आखिर वीडियो को एडिट किसने किया। जिस प्रकार से राहुल गांधी का वीडियो एडिट किया गया था, क्या उसकी भी जांच होगी क्या उस पर भी कार्रवाई होगी।

सीएम कमलनाथ ने किया दिग्गी राजा का बचाव...
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दिग्विजय सिंह का बचाव करते हुए एक के बाद एक ट्वीट किए, साथ ही बीजेपी पर जमकर निशाना भी साधा। उन्होंने कहा है कि यदि कोई विडीओ एडिटेड है तो कार्यवाही एडिटेड विडीओ बनाने वाले के ख़िलाफ़ होनी चाहिये लेकिन दिग्विजय सिंह पर कार्यवाही समझ के परे है ? सरकारें आती जाती रहती है लेकिन भाजपा प्रदेश में एक ग़लत परंपरा को जन्म दे रही है। भाजपा से जुड़े लोग कांग्रेस के नेताओ के ख़िलाफ़ निरंतर डर्टी पॉलिटिक्स कर उनकी छवि बिगाड़ने का काम करते  है वो एक  वायरल विडीओ पर दिग्विजय सिंह के ख़िलाफ़ झूठी शिकायत कर रहे है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर दर्ज हुए प्रकरण की कड़ी निंदा करता हूं। भाजपा सरकार प्रदेश में निरंतर कांग्रेस के नेताओ पर दमनकारी कार्यवाही कर अपनी विद्वेष व दुर्भावना वाली सोच को प्रदर्शित कर रही है।

 

पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने भी साधा भाजपा पर निशाना...   
दिग्विजय सिंह पर मामला दर्ज किए जाने के बाद उनके पूत्र और विधायक जयवर्धन सिंह ने भी भाजपा को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि शराब नीति को चरितार्थ करता वीडियो क्या आया, अफ़वाह उत्पादन करने वालो की साँसे फूल गई! क्या कहा, क्या नही कहा, इससे क्या फर्क पड़ता है! जो शिक्षक और महिला अधिकारियों से शराब विक़बा रहे है उसकी सोच वीडियो में दिये गए बयान वाली ही होगी। 

बता दें कि हाल में सीएम शिवराज का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वे ये कहते सुने गए थे कि प्रदेश में आबकारी विभाग क्या कर रहा है चारों तरफ शराब ही शराब कर दो, लोग पीते रहें औऱ झूमते रहें। ये वीडियो शुरू में तो काफी वायरल हुआ। लेकिन बात में बता चला की ये वीडियो एडिटेड है। जिसके चलते भाजपा ने दिग्विजय सिंह पर आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।

           

  

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!