कांग्रेस विधायक के नगर निगम पर गंभीर आरोप, बोले- कई महीनों से नहीं किया जा रहा विकास कार्य

Edited By Vikas Tiwari, Updated: 18 Nov, 2020 06:19 PM

congress mla s serious allegations on municipal corporation

ग्वालियर दक्षिण के कांग्रेस विधायक विधायक प्रवीण पाठक ने नगर निगम प्रशासन पर दोहरा मापदंड अपनाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पिछले सात-आठ महीनों से नगर निगम ...

ग्वालियर (अंकुर जैन): ग्वालियर दक्षिण के कांग्रेस विधायक विधायक प्रवीण पाठक ने नगर निगम प्रशासन पर दोहरा मापदंड अपनाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पिछले सात-आठ महीनों से नगर निगम प्रशासन उनके विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को आगे नहीं बढ़ने दे रहा है। पहले से मंजूर शुदा कार्यों को फंड नहीं होने का हवाला देकर शुरू नहीं कर रहा है और उन्हें निरस्त करने की कार्रवाई कर रहा है।

PunjabKesari, Congress MLA Praveen Pathak, Gwalior Municipal Corporation, Gwalior, Madhya Pradesh

वहीं दूसरे विधानसभा क्षेत्रों में नगर-निगम धड़ल्ले से विकास कार्यों को अंजाम दे रहा है। विधायक पाठक ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में नगर निगम की सामान्य निधि से होने वाले कार्यों को भी किसी ना किसी बहाने से रोका जा रहा है। उन्होंने नगर निगम कमिश्नर और उनके अमले के साथ बुधवार को एक बैठक की और अपनी नाराजगी से अवगत कराया। विधायक का कहना है कि यदि 7 दिनों में उनके क्षेत्र के विकास कार्यों को गति नहीं दी गई तो वे सड़कों पर आंदोलन करेंगे। इस मामले में नगर निगम कमिश्नर ने कहा है कि चुनाव के चलते कुछ विकास कार्य पिछड़े हैं। लेकिन दक्षिण विधानसभा में भी लगातार मेंटेनेंस, पेंच वर्क और सड़कें भी बनाई गई हैं। उन्होंने विधायक के सौतेले पन के आरोप को सिरे से खारिज किया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!