सड़क पर आकर वकीलों ने उतारे कपड़े, बोले-कलेक्टर बिल्कुल निकम्मे और नकारे, चूड़िया पहनें, अधिवक्ता बिलकुल सुरक्षित नहीं

Edited By Desh Raj, Updated: 16 Feb, 2026 07:51 PM

lawyers in chhatarpur demand implementation of the advocate protection act

छतरपुर में  एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग को लेकर सोमवार को अधिवक्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। अधिवक्ता कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपना चाहते थे, लेकिन आरोप है कि उन्हें परिसर के अंदर प्रवेश नहीं दिया गया और न ही कलेक्टर ने...

छतरपुर (राजेश चौरसिया): छतरपुर में  एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग को लेकर सोमवार को अधिवक्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। अधिवक्ता कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपना चाहते थे, लेकिन आरोप है कि उन्हें परिसर के अंदर प्रवेश नहीं दिया गया और न ही कलेक्टर ने ज्ञापन लिया। इससे नाराज वकीलों ने शहर के आकाशवाणी तिराहे पर चक्का जाम कर दिया। अधिवक्ताओं ने अर्धनग्न होकर कलेक्टर और मुख्यमंत्री को चूड़ियां भेंट करने की बात कही। इस दौरान भारी पुलिसबल मौके पर मौजूद रहा ।

PunjabKesari

प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने नेशनल हाईवे-75 और नेशनल हाईवे-86 को करीब एक घंटे तक बाधित रखा। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित रही। राहगीरों और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

अधिवक्ताओं ने कलेक्टर के खिलाफ नारेबाजी की और मुख्यमंत्री के नाम चूड़ियां भेंट करने की बात कही। उनका कहना था कि यदि प्रशासन उनकी बात सुनने को तैयार नहीं है तो वे चरणबद्ध आंदोलन करेंगे। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष शिव प्रताप सिंह ने कहा, “हम अधिवक्ताओं के सम्मान के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं करेंगे। हमारे खिलाफ कोई भी अपमानजनक व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”

मौके पर पहुंचे जिला पंचायत सीईओ नमो शिवया अरजरिया ने प्रदर्शन कर रहे वकीलों से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास किया। प्रशासन की ओर से आश्वासन दिया गया कि ज्ञापन संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा। फिलहाल अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं हुआ तो आंदोलन और उग्र किया जायेगा।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!