राजस्व रिकॉर्ड में गड़बड़ी के आरोप में पटवारी सस्पेंड, कलेक्टर की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई

Edited By meena, Updated: 26 Aug, 2026 03:05 PM

patwari suspended over irregularities in revenue records in chhatterpur

राजस्व रिकॉर्ड में कथित तौर पर गड़बड़ी करने के मामले में छतरपुर तहसील के पटवारी अमित कुमार सक्सेना पर कार्रवाई की गई है। तहसीलदार छतरपुर के प्रतिवेदन...

छतरपुर (राजेश चौरसिया) : राजस्व रिकॉर्ड में कथित तौर पर गड़बड़ी करने के मामले में छतरपुर तहसील के पटवारी अमित कुमार सक्सेना पर कार्रवाई की गई है। तहसीलदार छतरपुर के प्रतिवेदन के आधार पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राजललन बागरी ने तत्कालीन पटवारी हलका गहरवार और वर्तमान पटवारी हलका बिहटा अमित कुमार सक्सेना को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

जारी निलंबन आदेश के मुताबिक पटवारी सक्सेना पर पदस्थापना के दौरान बिना सक्षम अधिकारी के आदेश के फौती नामांतरण संबंधी खसरा में प्रविष्टि करने का आरोप है। इसके अलावा आरसीएमएस पोर्टल पर किसी अन्य ग्राम के प्रकरण क्रमांक का उपयोग कर कथित तौर पर कूटरचित तरीके से प्रविष्टि किए जाने की बात भी सामने आई है।

PunjabKesari

राजस्व रिकॉर्ड की होगी विस्तृत जांच

मामले को गंभीर मानते हुए पटवारी की पदस्थापना अवधि के दौरान राजस्व रिकॉर्ड में की गई प्रविष्टियों और ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज मामलों की भी जांच कराई जा रही है। इसके लिए तीन सदस्यीय जांच दल गठित किया गया है। इसमें नायब तहसीलदार मातगुवां इंदू गौड़, उप पंजीयक छतरपुर जागृति पटैरिया और राजस्व निरीक्षक छतरपुर नगर नंदलाल अहिरवार को शामिल किया गया है।

जांच दल को गहरवार में पदस्थापना अवधि के दौरान न्यायालयीन एवं ऑनलाइन पोर्टल वेबजीआईएस पर दर्ज प्रविष्टियों के साथ निराकृत किए गए सभी प्रकार के प्रकरणों की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। टीम को 15 दिन के भीतर विस्तृत जांच प्रतिवेदन अभिमत सहित प्रस्तुत करना होगा।

PunjabKesari

निलंबन अवधि में तहसील कार्यालय रहेगा मुख्यालय

निलंबन अवधि में अमित कुमार सक्सेना का मुख्यालय तहसील कार्यालय छतरपुर की ऑफिस कानूनगो शाखा निर्धारित किया गया है। उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी। वहीं पटवारी हलका बिहटा का प्रभार आगामी आदेश तक पटवारी हलका पठादा के पटवारी शंकर उचाड़िया को सौंपा गया है। अधिकारियों के अनुसार जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!