Edited By meena, Updated: 16 Dec, 2019 05:55 PM
2 अक्टूबर को दिल्ली के राजपथ से शुरू हुई जय जगत गांधी संदेश पद यात्रा राजस्थान, हरियाणा होते हुए मध्य प्रदेश के रीवा जिले में पहुंची। जहां से आज इस यात्रा को हरी झंडी दिखाकर प्रदेश के अन्य जिलों के लिए रवाना किया गया...
रीवा(भपेंद्र शर्मा): 2 अक्टूबर को दिल्ली के राजपथ से शुरू हुई जय जगत गांधी संदेश पद यात्रा राजस्थान, हरियाणा होते हुए मध्य प्रदेश के रीवा जिले में पहुंची। जहां से आज इस यात्रा को हरी झंडी दिखाकर प्रदेश के अन्य जिलों के लिए रवाना किया गया। इस यात्रा का समापन छिंदवाड़ा में 4 जनवरी को प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा किया जायेगा।
यह यात्रा छिंदवाड़ा के बाद महाराष्ट्र होते हुए दस देशों की यात्रा कर दो अक्टूबर 2020 को जिनेवा में समाप्त होगी। यात्रा के दौरान लोगों को महात्मा गांधी के विचारों सहित आपस में भाईचारा व शांति बनाये रखने का संदेश दिया जाएगा।
यह यात्रा रीवा के गांधी स्मृति चिकित्सालय परिसर से महात्मा गांधी की प्रतिमा पर फूल अर्पण कर शुरू की गई। 4 अक्तूबर को सीएम कमलनाथ छिंदवाड़ा में इस यात्रा का समापन करेंगे। इसके बाद यह यात्रा महाराष्ट्र के लिए रवाना होगी।