सड़क हादसा: गुना में कार अनियंत्रित होकर पलटी, एक की मौत, 5 घायल

Edited By Jagdev Singh, Updated: 19 May, 2020 11:49 AM

road accident car overturns uncontrolled one killed 5 injured

मध्य प्रदेश के गुना जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। जहां एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे एक महिला की मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल हो गए। घायलों में 2 बच्चे भी शामिल हैं। यह सड़क हादसा गुना जिले के चाचौड़ा थाना क्षेत्र में हुआ। घायलों...

गुना (राजा श्रीवास्तव): मध्य प्रदेश के गुना जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। जहां एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे एक महिला की मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल हो गए। घायलों में 2 बच्चे भी शामिल हैं। यह सड़क हादसा गुना जिले के चाचौड़ा थाना क्षेत्र में हुआ। घायलों का बीनागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है।

PunjabKesari

हादसे का शिकार हुआ परिवार महाराष्ट्र के मुंबई से आजमगढ़ उत्तर प्रदेश जा रहा था। यह हादसा नेशनल हाईवे- 46 पर लालपुरा गांव के पास हुआ। वहीं सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां इनका इलाज चल रहा है।

PunjabKesari

इस हादसे में मृतक का नाम आलया पति इसरार खान उम्र 26 वर्ष आजमगढ़ उत्तर प्रदेश है। वहीं घायलों के नाम इस प्रकार हैं, फरीन, इसरार खान 24 वर्ष, रशीद 6 वर्ष, अक्सा 5 महीने, अमरीन, इसरार खान 24 वर्ष और आकाश देवलाल कोस्टा उम्र 26 वर्ष इंदौर हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!