बीजेपी और कांग्रेस के गले की फ़ांस बनता जा रहा एससी-एसटी एक्ट

Edited By rehan, Updated: 31 Aug, 2018 02:46 PM

sc st act becoming a thunderbolt of bjp and congress

एससी-एसटी एक्ट को लेकर शुरु हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। सपाक्स संघ लगातार एक्ट के खिलाफ विरोध कर अपनी राजनैतिक जड़ें मजबूत कर रहा है। विदिशा में सपाक्स संघ के कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर पर्चे चिपकाए और कांग्रेस-बीजेपी को वोट न देने की अपील...

विदिशा : एससी-एसटी एक्ट को लेकर शुरु हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। सपाक्स संघ लगातार एक्ट के खिलाफ विरोध कर अपनी राजनैतिक जड़ें मजबूत कर रहा है। विदिशा में सपाक्स संघ के कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर पर्चे चिपकाए और कांग्रेस-बीजेपी को वोट न देने की अपील की। वहीं मंत्री रामपाल सिंह से जब सपाक्स के विरोध को लेकर पूछा गया तो वो भी जवाब देने से कतराते हुए नज़र आए।
PunjabKesari

सपाक्स कार्यकर्ता प्रवेंद्र का कहना है कि एससी एसटी एक्ट का समर्थन करने वाले हमारे घर वोट मांगने न आएं। हम कांग्रेस और बीजेपी दोनों को ही वोट नहीं देंगे। आगामी चुनाव में हम सभी नोटा या फिर सपाक्स का कोई कार्यकर्ता अगर चुनाव लड़ता है तो उसे ही वोट देंगे। वहीं कार्यकर्ता हेमंत राजपूत का कहना है कि इस एक्ट में हम बेगुनाह होते हुए भी जेल जाएंगे। ऐसे एक्ट के समर्थन करने वाले दलों को वोट नहीं देना ही हम सब के लिए सही है।

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!