Gold and silver prices: अचानक 21,000 महंगी हुई चांदी, सोना भी उछला, जानें ताजा रेट

Edited By meena, Updated: 03 Feb, 2026 12:24 PM

silver suddenly became rs 21 000 more expensive gold also surged know the late

सोने और चांदी के बाजार में पिछले पांच कारोबारी दिनों से जारी तेज गिरावट पर मंगलवार को आखिरकार ब्रेक लग गया। अचानक से गिर रहे सोने-चादी की कीमतों में अब एक बार फिर उछाल देखने को मिला है...

भोपाल : सोने और चांदी के बाजार में पिछले पांच कारोबारी दिनों से जारी तेज गिरावट पर मंगलवार को आखिरकार ब्रेक लग गया। अचानक से गिर रहे सोने-चादी की कीमतों में अब एक बार फिर उछाल देखने को मिला है। चांदी की एकदम से बढ़ी कीमतों ने सबकों चौंका दिया है, वहीं सोने में भी उछाल आया है, जिससे निवेशक और बाजार विशेषज्ञ दोनों हैरान रह गए। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर कारोबार शुरू होते ही कीमती धातुओं में जोरदार तेजी देखने को मिली।

चांदी में एक झटके में ₹21 हजार से ज्यादा की छलांग

सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन चांदी की कीमतों ने बाजार को चौंका दिया। सोमवार को भारी गिरावट के बाद करीब 2.25 लाख रुपये प्रति किलो तक पहुंची चांदी मंगलवार को खुलते ही 21 हजार रुपये से अधिक उछल गई। MCX पर 5 मार्च एक्सपायरी वाली चांदी बढ़त के साथ 2,57,480 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई। हालांकि, इतनी तेज रिकवरी के बावजूद चांदी अभी भी अपने 29 जनवरी के ऑल-टाइम हाई 4.30 लाख रुपये प्रति किलो से करीब 1.62 लाख रुपये नीचे कारोबार कर रही है।

सोना भी लौटा चमक में, ₹5 हजार से ज्यादा की तेजी

चांदी के साथ-साथ सोने की कीमतों में भी मजबूत उछाल दर्ज किया गया। सोमवार को करीब 1.43 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ सोना मंगलवार को शुरुआती कारोबार में ही 1,49,485 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। इस तरह 24 कैरेट सोने के दाम में एक ही दिन में 5,494 रुपये की बढ़त दर्ज की गई। रिकॉर्ड स्तर की बात करें तो सोना अभी भी अपने उच्चतम स्तर 1.93 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम से लगभग 43,600 रुपये नीचे है।

निवेशकों और ज्वेलर्स के लिए क्या संकेत?

लगातार गिरावट के बाद आई इस अचानक तेजी से सर्राफा बाजार में हलचल तेज हो गई है। बीते कुछ दिनों से जहां ग्राहक केवल भाव पूछकर लौट रहे थे, वहीं अब कीमतों में स्थिरता की उम्मीद के चलते खरीदारों की वापसी शुरू हो गई है।
विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिका की ओर से टैरिफ में कटौती के संकेत, वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता और शॉर्ट कवरिंग के चलते कीमती धातुओं में यह तेजी देखने को मिली है। हालांकि, बाजार पर नजर रखने वालों का कहना है कि आने वाले दिनों में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है और निवेशकों को सतर्क रणनीति अपनानी चाहिए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!