हैवान बना बेटा! छोटे से विवाद में मां को दी दर्दनाक मौत, जानिए पूरा मामला

Edited By Himansh sharma, Updated: 12 Feb, 2026 11:38 AM

son turns monster kills mother over land dispute 1 5 year old left alone

मध्यप्रदेश के दतिया जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है।

दतिया (नवल यादव): मध्यप्रदेश के दतिया जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जिगना थाना क्षेत्र के विजयपुर गांव में जमीन अपने नाम कराने को लेकर हुए विवाद में एक बेटे ने नुकीले पत्थर से अपनी ही मां की हत्या कर दी। घटना के बाद डेढ़ साल का मासूम घर में बंद रोता रहा, जबकि आरोपी बाहर घूमता मिला। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि यह घटना बुधवार रात की है। मृत महिला की पहचान मिथिला पाल, उम्र लगभग 50 वर्ष, निवासी विजयपुर के रूप में हुई है। हत्या का आरोप उनके छोटे बेटे अरविंद पाल पर है। जानकारी के अनुसार जमीन नामांतरण को लेकर मां-बेटे के बीच विवाद हुआ, जो हिंसक रूप ले बैठा। गुस्से में आरोपी ने नुकीले पत्थर से वार कर मां को मौत के घाट उतार दिया।

घटना का खुलासा तब हुआ जब मृतका का भतीजा मजदूरी से लौटकर घर पहुंचा और अंदर से बच्चे के रोने की आवाज सुनी। बाहर से ताला लगा देखकर उसे संदेह हुआ। खिड़की से झांकने पर महिला खून से लथपथ हालत में मृत पड़ी मिली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, हालांकि आरोपी तब तक फरार हो चुका था, जिसे बाद में ग्रामीणों की मदद से पकड़ लिया गया।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी की दूसरी पत्नी जमीन अपने नाम न होने के कारण घर छोड़कर चली गई थी, जिससे वह तनाव में था। ग्रामीणों के अनुसार आरोपी नशे का आदी भी बताया जा रहा है और घर में अक्सर विवाद करता था।

बड़ौनी एसडीओपी विनायक शुक्ला के मुताबिक पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। आरोपी से पूछताछ जारी है और हत्या में प्रयुक्त पत्थर सहित अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!