अंतिम संस्कार के दौरान परिवार पर पथराव,मुस्लिम लोगों के बहकावे पर पाटीदार समाज पर पथराव का आरोप,कई घायल,पुलिस मौके पर डटी

Edited By Desh sharma, Updated: 02 Feb, 2026 06:13 PM

stone pelting on family during funeral in khargone

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में अंतिम संस्कार के दौरान तनाव की स्थिति से माहौल खराब हो गया। मण्डलेश्वर थाने के सुलगांव में अंतिम संस्कार के दौरान पथराव हो गया जिससे तनाव की स्थिति निर्मित हो गई।

खरगोन (रामेश्वर बड़ोले): मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में अंतिम संस्कार के दौरान तनाव की स्थिति से माहौल खराब हो गया। मण्डलेश्वर थाने के सुलगांव में अंतिम संस्कार के दौरान पथराव हो गया जिससे तनाव की स्थिति निर्मित हो गई।

PunjabKesari

दरअसल नर्मदा तट के पास शव जलाने को लेकर दो पक्षों में विवाद होने से माहौल में गरमी पैदा हो गई। अंतिम संस्कार कर रहे लोगों पर पथराव कर दिया जिसमें  पुलिस जवान और ग्राम चौकीदार सहित कई लोग घायल हो गए।

PunjabKesari

दरअसल सारा विवाद शव को जलाने को लेकर हुआ, गांव के ही कुछ लोग चाहते थे कि अंतिम संस्कार उस जगह पर नहीं किया जाए। लेकिन दूसरे पक्ष के लोगों ने जैसे ही शव को आग लगाई, वैसे ही पथराव शुरु हो गया। ऐसे मौके पर पथराव से हलचल मच हुई और अफरा तफरी का माहौल बन गया। इस पथराव में कई लोग घायल हुए हैं।

PunjabKesari

मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि कुछ लोगों को वहां पर दाह संस्कार से आपत्ति थी,मुस्लिम पक्ष के कुछ लोगों ने दूसरे लोगों को भी भड़काया और पथराव किया गया। अंतिम संस्कार करने आए आए लोगों का कहना है कि ये सब प्लान के तहत हुआ है। पुलिस वालों पर भी पथराव हुआ है। वैसे ये पाटीदार समाज और गोस्वामी समाज के बीच का मामला बताया जा रहा है।

लिहाजा भारी पुलिस सुरक्षा में के बीच अंतिम संस्कार संपन्न कराया गया। पथराव और विवाद का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल  हो रहा है।  स्थिति बिगड़ने पर तीन थानों की पुलिस बल गांव में तैनात किया गया। लिहाजा पुलिस पथराव करने वालों की पहचान और कार्रवाई करने के लिए तफ्तीश कर रही है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!