शिव मंदिर को लेकर सांप्रदायिक तनाव! फूंकी गाड़ियां, पथराव से बिगड़ा माहौल, 5 पुलिसकर्मी घायल

Edited By meena, Updated: 02 Feb, 2026 12:13 PM

communal tensions in chhattisgarh have turned violent

छत्तीसगढ़ गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत दुधकैयां गांव में रविवार रात सांप्रदायिक तनाव अचानक हिंसा में तब्दील हो गया। दो समुदायों के बीच चले आ रहे पुराने विवाद ने एक बार फिर उग्र रूप ले लिया...

गरियाबंद (सोनू केदार) : छत्तीसगढ़ गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर थाना क्षेत्र अंतर्गत दुधकैयां गांव में रविवार रात सांप्रदायिक तनाव अचानक हिंसा में तब्दील हो गया। दो समुदायों के बीच चले आ रहे पुराने विवाद ने एक बार फिर उग्र रूप ले लिया, जिसके बाद गांव में आगजनी, मारपीट और पथराव की घटनाएं सामने आईं। हालात बेकाबू होते देख पुलिस को लाठीचार्ज कर स्थिति नियंत्रित करनी पड़ी। इस दौरान पांच से छह पुलिसकर्मी घायल होने की जानकारी मिली है। प्रशासन ने अब तक तीन आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। अग्निशमन दल और एंबुलेंस को मौके पर तैनात रखा गया है।

PunjabKesari

पुलिस प्रशासन का कहना है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है, लेकिन एहतियातन गांव में भारी बल तैनात किया गया है। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कारर्वाई की चेतावनी देते हुए लोगों से शांति और सहयोग बनाए रखने की अपील की गई है।

PunjabKesari

घटना राजिम से लगे दुधकैयां गांव की है, जहां देर शाम विवाद ने हिंसक रूप धारण कर लिया। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह कुछ युवकों पर पत्थर और लोहे की रॉड से हमला किया गया, जिसके बाद गांव में तनाव तेजी से फैल गया। इसके बाद दोनों समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए और हालात बिगड़ते चले गए।

PunjabKesari

सूत्रों के अनुसार, विवाद की जड़ करीब एक वर्ष पुराना शिव मंदिर से जुड़ा मामला है। मंदिर में तोड़फोड़ के एक प्रकरण में पहले तीन लोगों की गिरफ्तारी हुई थी, जो बाद में जमानत पर रिहा हुए। आरोप है कि रिहाई के बाद इन लोगों द्वारा गवाहों और ग्रामीणों को डराने-धमकाने की घटनाएं सामने आती रही हैं, जिससे गांव में लगातार असंतोष बना हुआ था।

PunjabKesari

कल तनाव चरम पर पहुंचते ही कुछ लोगों ने एक समुदाय के घरों को निशाना बनाया और कई मकानों व वाहनों में आग लगा दी। आगजनी से गांव में अफरा-तफरी मच गई। कई घरों में महिलाएं और बच्चे मौजूद थे, जिन्हें सुरक्षित निकालने के दौरान स्थिति और अधिक तनावपूर्ण हो गई।

PunjabKesari

इस दौरान ग्रामीणों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई। महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास में पुलिस पर लाठियां चलाने का आरोप है, जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कारर्वाई करते हुए लाठीचार्ज किया। इसके बाद धीरे-धीरे हालात पर काबू पाया जा सका। घटना की सूचना मिलते ही गरियाबंद पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। देर रात रायपुर रेंज के आईजी भी गरियाबंद पहुंचे। राजिम, फिंगेश्वर सहित आसपास के थानों से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है। फिलहाल दुधकैयां गांव में कर्फ्यू जैसे हालात बने हुए हैं और पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!