उज्जैन में मनाया गया Teachers Day, सेवा निवृत शिक्षकों का किया सम्मान

Edited By meena, Updated: 05 Sep, 2019 05:56 PM

teacher s day celebrated in ujjain

उज्जैन से 35 किलोमीटर दूर ग्राम कलुहेड़ा में शिक्षक दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। ग्राम पंचायत के सरपंच ओर सदस्यों ने सेवा निवृत्त शिक्षकों के साथ अन्य शिक्षकों का सम्मान किया है। ग्राम कलुहेड़ा के बस स्टैंड पर छात्र छात्राओं ने सभी शिक्षाओं पर फूलों...

उज्जैन(ब्यूरो): उज्जैन से 35 किलोमीटर दूर ग्राम कलुहेड़ा में शिक्षक दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। ग्राम पंचायत के सरपंच ओर सदस्यों ने सेवा निवृत्त शिक्षको के साथ अन्य शिक्षकों का सम्मान किया है। ग्राम कलुहेड़ा के बस स्टैंड पर छात्र छात्राओं ने सभी शिक्षाओं पर फूलों की बरसात कर स्वगात किया। इस दौरान डॉ राधाकृष्णन के जन्मोउत्सव को मानते हुए शिक्षकों ने मंच पर केक काट कर सभी का मुंह मीठा करवाया।

PunjabKesari

कार्यक्रम में सरपंच सुमेर सिंह और पंचायत सदस्यों ने सेवा निवृत्त 85 साल के राजाराम शर्मा, स्वामी मुस्कुराके प्रदीप सिंह ठाकुर, दीपेंद्र गौतम, शंकर चावड़ा सहित करीब 40 शिक्षकों का श्रीफल शाल भेट कर सम्मान किया गया। साथ ही बच्चों को आगनवाड़ी केंद्र में शिक्षा देने वाली कार्यकर्ताओ का भी समिति ने सम्मान किया। पंचायत के सरपंच सुमेर सिंह के द्वारा शिक्षाओं को साफा बाधा गया। शिक्षक शैलेंद्र व्यास ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के कार्यक्रम सराहनीय है जिससे युवाओं में जागृति आएगी वहीं शिक्षा का स्तर भी बढ़ेगा और सभी के बीच बराबरी से शिक्षा का बंटवारा होना चाहिए।

PunjabKesari
 

शिक्षक दिपेंद्र सिंह का सम्मान
इसी के अंतर्गत पानबिहार में एक कोचिंग चलाने वाले शिक्षक दीपेंद्र सिंह गौतम का भी स्वागत किया गया रितिक रोशन की सुपर थर्टी फिल्म की तर्ज पर चल रही इस कोचिंग में कई बच्चों को दीपेंद्र द्वारा शिक्षा दी जाती है। दीपेंद्र रोज सुबह छह बजे उठकर 3 किलोमीटर पैदल चलकर कोचिंग सेंटर पर पहुंचते हैं। गौतम अपना सारा समय विद्यार्थियों के बीच बिताते हैं इनकी कोचिंग में कक्षा 9 से 12वीं तक के 225 से अधिक छात्र-छात्राएं गणित और फिजिक्स फिजिक्स का ज्ञान ले रहे हैं। दीपेंद्र गौतम ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब वर्ग के बच्चे रहते हैं जो महंगी फीस और अन्य कारणों के चलते बाहर अच्छी शिक्षा नहीं ले पाते हैं | आज जो ग्राम पंचायत द्वारा सम्मान किया उसका में आभारी हुंं।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!