MP से राज्यसभा के लिए चौंकाने वाला नाम… जानें कौन है तरुण चुघ जिन पर BJP ने जताया भरोसा

Edited By meena, Updated: 04 Jun, 2026 07:27 PM

a surprising name for the rajya sabha from mp find out who tarun chugh is the

मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया। भाजपा ने तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल को उम्मीदवार घोषित किया है...

भोपाल : मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा के लिए दो उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया। भाजपा ने तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल को उम्मीदवार घोषित किया है। मध्य प्रदेश से केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन और सुमेर सिंह सोलंकी का जून में राज्यसभा कार्यकाल खत्म हो रहा था। लेकिन अब बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री को दोबारा मौका नहीं दिया है, बल्कि तरुण चुग और राजेश अग्रवाल को अपना राज्यसभा कैंडिडेट बनाया है। भाजपा की राज्यसभा उम्मीदवारों के नाम सामने आते ही सबको चौंका दिया है बल्कि कांग्रेस की टेंशन भी बढ़ा दी है।

तो आइए जानते हैं कि मध्य प्रदेश के कद्दावर नेताओं की जगह राज्यसभा जाने वाले तरुण चुग आखिर है कौन? तरूण चुघ भारतीय जनता पार्टी (BJP) के एक प्रमुख वरिष्ठ नेता और वर्तमान में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव हैं। पंजाब के अमृतसर से आने वाले चुग, जम्मू और कश्मीर और तेलंगाना जैसे राज्यों में BJP के प्रभारी भी रह चुके हैं।

चुग ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) से की थी। उनकी पहचान जमीनी स्तर के सक्रिय नेता के रुप में हैं। भाजपा नेता और राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के बारे में अधिक जाने जाते हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!