आश्रम में अय्याशी कर फरार महामंडलेश्वर की तलाश में पुलिस! रेप-प्रेग्नेंसी और गर्भपात के लगे हैं गंभीर आरोप

Edited By meena, Updated: 19 Aug, 2026 08:01 PM

mahakal police searching for absconding mahamandaleshwar

धार्मिक नगरी उज्जैन के दादू आश्रम के महामंडलेश्वर ज्ञानदास महाराज की तलाश तेज कर दी है। ज्ञानदास पर महिला से रेप से प्रेग्नेंट, मारपीट, जान से मारने की धमकी और आपत्तिजनक...

उज्जैन: धार्मिक नगरी उज्जैन के दादू आश्रम के महामंडलेश्वर ज्ञानदास महाराज की तलाश तेज कर दी है। ज्ञानदास पर महिला से रेप से प्रेग्नेंट, मारपीट, जान से मारने की धमकी और आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोप है। पीड़िता ने महामंडलेश्वर शिकायत गृहमंत्री, डीजीपी, आईजी और एसपी से की थी जिसके बाद ज्ञानदास आश्रम में ताला जड़कर फरार हो गया। मामला दर्ज होते ही महामंडलेश्वर ज्ञानदास आश्रम में ताला जड़कर फरार हो गया था। उसकी तलाश में महाकाल थाना पुलिस राजस्थान तक पहुंच गई है। बुधवार को भी कई स्थानों पर पुलिस ने दबिश दी। पुलिस के मुताबिक, सर्चिंग जारी है।

ये भी पढ़ें:  महामंडलेश्वर पर रेप के आरोप, महिला बोली- आश्रम में दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बनाया

PunjabKesari

पुलिस को भरोसेमंद सूत्रों से जानकारी मिली है कि ज्ञानदास राजस्थान के पाली और उसके आसपास स्थित आश्रमों में छिपा हो सकता है। पुलिस का मानना है कि ज्ञानदास के मध्य प्रदेश की बजाय पड़ोसी राज्यों में छिपने की संभावना ज्यादा है क्योंकि वहां उनके कई ठिकाने हैं, जहां वह छिपा हो सकता है। उसकी तलाश की जा रही है। हालांकि, लोकेशन के संबंध में पुलिस ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

ये भी पढ़ें: बलात्कार आपने किया, पाप मैं पाल रही हूं...रेप पीड़िता और महामंडलेश्वर की चैट वायरल, आश्रम में हैवानियत के आरोप

PunjabKesari

दरअसल, महामंडलेश्वर पर आरोप लगाने वाली पीड़िता ने वाट्सऐप चैट और ऑडियो रिकॉर्डिंग उपलब्ध कराई है। शिकायत में गर्भावस्था से जुड़े और दो बार गर्भपात करवाने के आरोप है। पीड़िता ने सभी दस्तावेज और बातचीत के ऑडियों उपलब्ध करवाए हैं। ऐसे में डिजिटल साक्ष्यों की जांच के आधार पर ही मामले को सुलझाया जा सकता है। जिनके आधार पर मामला दर्ज किया गया था। ऐसे में सबसे बड़ी चुनौती इन डिजिटल दस्तावेजों और साक्ष्यों की जांच करना ही है। क्योंकि ज्ञानदास ने महिला के आरोपों को खारिज करते हुए खुद को ब्लैकमेलिंग और हनीट्रैप की साजिश का शिकार बताया था। उनका दावा था कि महिला और उसके सहयोगियों ने उनसे लाखों रुपये की मांग की। ऐसे में दोनों ही पहलू अपनी अपनी जगह मजबूत है। पुलिस डिजीटल साक्ष्यों की जांच के बाद ही आरोपी तक पहुंच सकती है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!