कांग्रेस मंडल अध्यक्ष पर जानलेवा हमला, बचाव करने आई पत्नी को भी पीटा, भाजपा नेता और साथियों पर गंभीर आरोप, CCTV वायरल

Edited By meena, Updated: 31 Aug, 2026 01:16 PM

ambikapur life threatening attack on congress mandal president

अंबिकापुर में कांग्रेस नेता गुरुप्रीत सिंह सिद्धू के साथ हुई मारपीट का मामला अब राजनीतिक रंग लेता नजर आ रहा है। मामले में भाजपा नेता सूर्यप्रकाश साहू...

अंबिकापुर (सोनू केदार) : अंबिकापुर में कांग्रेस नेता गुरुप्रीत सिंह सिद्धू के साथ हुई मारपीट का मामला अब राजनीतिक रंग लेता नजर आ रहा है। मामले में भाजपा नेता सूर्यप्रकाश साहू पर मारपीट करवाने के आरोप लगे हैं। घटना का सीसीटीवी सामने आने के बाद मामला और गरमाता नजर आ रहा है। वहीं सूर्यप्रकाश साहू ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए पूरे मामले को साजिश बताया है। भाजपा नेता ने पुलिस की कार्यशैली पर भी गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उनका आरोप है कि राजनीतिक दबाव में एकतरफा कार्रवाई की जा रही है। दूसरी ओर गुरुप्रीत सिंह सिद्धू की शिकायत पर मणीपुर थाना पुलिस ने कई धाराओं में मामला दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

PunjabKesari

शनिवार देर रात कांग्रेस नेता गुरुप्रीत सिंह सिद्धू के साथ हुई मारपीट के बाद मामला लगातार गरमाता जा रहा है। घटना के बाद गुरुप्रीत सिंह सिद्धू ने भाजपा नेता सूर्यप्रकाश साहू पर गंभीर आरोप लगाए थे। अब सूर्यप्रकाश साहू ने सामने आकर इन आरोपों को पूरी तरह खारिज किया है। उनका कहना है कि मारपीट की घटना से उनका कोई लेना-देना नहीं है और उन्हें राजनीतिक साजिश के तहत मामले में फंसाने की कोशिश की जा रही है। सूर्यप्रकाश साहू ने पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि पुलिस राजनीतिक दबाव में काम कर रही है और गुरुप्रीत सिंह सिद्धू के खिलाफ शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं की जा रही।

जानकारी के मुताबिक, गुरप्रीत सिंह सिद्धू शनिवार शाम को करीब साढ़े सात बजे कार से अपने घर पहुंचे थे। वह वाहन को पोर्च में खड़ा करने के लिए मोड़ रहे थे। इसी दौरान साहिल साहू अपने कुछ साथियों के साथ वहां पहुंचा और उसने कार के आगे अपनी गाड़ी खड़ी कर दी। दोनों पक्षों में साइड देने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि गाली-गलौज के बाद विवाद बढ़ गया। इस दौरान साहिल साहू ने घटना की जानकारी अपने पिता को दी। कुछ देर बाद सुनील साहू, संजीव चटर्जी सहित अन्य लोग मौके पर पहुंचे। आरोप है कि इसके बाद सड़क पर ही गुरप्रीत सिंह सिद्धू के साथ मारपीट शुरू कर दी गई। विवाद देखकर उनकी पत्नी गुरप्रीत कौर सिद्धू भी मौके पर पहुंचीं और पति को बीच बचाव करने लगी तो उनके साथ भी मारपीट की गई।

PunjabKesari

वहीं दूसरी ओर गुरुप्रीत सिंह सिद्धू ने अपने साथ हुई मारपीट के पीछे साजिश का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि घटना को लेकर पुलिस ने शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की है। गुरुप्रीत सिंह सिद्धू की शिकायत पर मणीपुर थाना पुलिस ने कई धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ ही घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल भी जब्त की है। वहीं कुछ अन्य आरोपियों के फरार होने की जानकारी सामने आई है।

भाजपा नेता का दावा है कि विवाद की शुरुआत वाहन को साइड देने को लेकर हुए विवाद से हुई थी। उनका आरोप है कि इस दौरान एक युवक के साथ मारपीट हुई, जिससे उसके पैर में गंभीर चोट आई। फिलहाल इस पूरे मामले में दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। भाजपा नेता जहां पुलिस पर पक्षपात और राजनीतिक दबाव में कार्रवाई करने का आरोप लगा रहे हैं, वहीं गुरुप्रीत सिंह सिद्धू की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की है। अब पूरे मामले की सच्चाई जांच के बाद ही सामने आएगी। फिलहाल पुलिस की जांच और आगे होने वाली कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। अंबिकापुर के इस हाईप्रोफाइल मारपीट मामले में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। अब देखना होगा कि पुलिस जांच में आखिर सच्चाई क्या सामने आती है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!