फिर MP की राजनीति में हड़कंप, BJP ने अपने ही नगर पालिका अध्यक्ष को किया निष्कासित, पूर्व CM के गढ़ में हलचल

Edited By Desh sharma, Updated: 31 Jan, 2026 10:54 PM

bjp expels its own municipal council president in chindwara

भाजपा ने छिंदवाड़ा में एक बड़ी कार्रवाई की है। भाजपा ने अपने ही नगर पालिका अध्यक्ष को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। पार्टी के इस कदम से राजनीतिक गलियारों में हड़कप है।

(छिंदवाड़ा): भाजपा ने छिंदवाड़ा में एक बड़ी कार्रवाई की है। भाजपा ने अपने ही नगर पालिका अध्यक्ष को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। पार्टी के इस कदम से राजनीतिक गलियारों में हड़कप है। दरअसल छिंदवाड़ा की परासिया नगर पालिका अध्यक्ष विनोद मालवीय को 6 साल के लिए भगवा पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है।  नगर पालिका अध्यक्ष विनोद मालवी के  निष्कासन से हलचल तेज हो गई है। आपको बता दें कि मालवीय के खिलाफ  लगातार भ्रष्टाचार संबंधी शिकायतें मिल रही है थीं ,इन्हीं शिकायतों के बाद पार्टी ने मालवीय को पार्टी से बाहर निकालना ही  उचित समझा और कार्रवाई कर दी।

PunjabKesari

 कुछ दिन पहले  लेनदेन से संबंधित ऑडियो भी हुआ था वायरल

आपको बता दें कि  कुछ दिन पहले विनोद मालवी का  लेनदेन से संबंधित ऑडियो भी खूब वायरल हुआ था। लिहादा छिंदवाड़ा भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के मामले में बहुत ही बड़ी कार्रवाई करते हुए डोंगर परासिया नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है।  ये कार्रवाई भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर की गई है। भारतीय जनता पार्टी का कहना है कि विनोद मालवी द्वारा की गई गतिविधियों से संगठन की छवि से संगठन और पार्टी की साख धूमिल हुई है।

अनुशासनहीनता नहीं होगी बर्दास्त-BJP

पार्टी ने इसे गंभीर अनुशासनहीनता की श्रेणी में माना है। पार्टी ने साफ कर दिया कि किसी भी तरह की अनुशासहीनता को बर्दास्त नहीं किया जाएगा और जरुरत पडने पर बड़ी कार्रवाई की जाएगी। लिहाजा भाजपा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव द्वारा जारी पत्र में साफ कर दिया है कि निष्कासन तत्काल प्रभाव से लागू है।  वही दूसरी ओर राजनीतिक हलकों में में नगर पालिका अध्यक्ष के निष्कासन से जिले की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इस निष्कासन से  जिले की  राजनीति पर भी असर पड़ने की संभावना है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!