Breaking

कांग्रेस के जबड़े से जीत छीन लाए भाजपाई, नगर पंचायत डभौरा में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बने BJP प्रत्याशी

Edited By meena, Updated: 08 Aug, 2022 01:44 PM

bjp snatched victory from the jaws of congress

रीवा में नगर पंचायच डभौरा में भाजपा ने अपना परचम लहराया है। जी हां जिले की जवा तहसील की इकलौती नव गठित नगर पंचायत डभौरा में विधायक दिव्यराज्य सिंह एवं भाजपा के रणनीतिकारों के प्रयास से भाजपा ने अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष दोनों पदों पर भाजपा का दबदबा रहा।

रीवा (सुभाष मिश्रा): रीवा में नगर पंचायच डभौरा में भाजपा ने अपना परचम लहराया है। जी हां जिले की जवा तहसील की इकलौती नव गठित नगर पंचायत डभौरा में विधायक दिव्यराज्य सिंह एवं भाजपा के रणनीतिकारों के प्रयास से भाजपा ने अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष दोनों पदों पर भाजपा का दबदबा रहा। भाजपा प्रत्याशियों ने 7 के मुकाबले 8 मत अर्जित कर अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पदों पर अपना कब्जा जमाया है। भाजपा की अध्यक्ष पद की प्रत्याशी माया देवी केसरवानी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी माया सिंह एक मत से पराजित कर नगर पंचायत डभौरा के प्रथम अध्यक्ष बनने का गौरव प्राप्त किया।

PunjabKesari

15 सदस्यीय नगर परिषद के सभी पार्षदों ने मतदान में हिस्सा लिया। अध्यक्ष निर्वाचन में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में 8 मत पड़े तो वहीं कांग्रेस प्रत्याशी माया सिंह के पक्ष में 7 पार्षदों ने मतदान किया। यही मालती उपाध्यक्ष निर्वाचन में रही। भाजपा प्रत्याशी छोटेलाल कोल को 8 मत मिले तो कांग्रेस प्रत्याशी को 7 मत ही मिले।

PunjabKesari

कांग्रेस व भाजपा के कार्यकर्ता में आमने सामने बड़ी गहमा गहरी के बीच चुनाव संपन्न हुए। निर्वाचन में कांग्रेस प्रत्याशी को क्रास वोटिंग की उम्मीद थी जो नहीं हुई और कांग्रेस को पराजय का सामना करना पड़ा। स्थानीय विधायक युवराज दिव्यराज सिंह और डभौरा मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश उर्मिलया वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की टीम की सक्रियता भी जनपद जवा के अध्यक्ष निर्वाचन में दिखी।

PunjabKesari


इन्होंने भाजपा की कमजोरी की पुनरावृत्ति को रोकने रणनीतिक पहल की और सफलता अर्जित की। नवनिर्वाचित अध्यक्ष माया देवी केसरवानी ने अपने विजय पर विधायक युवराज दिव्यराज सिंह सांसद जनार्दन मिश्रा भाजपा जिला अध्यक्ष डां अजय सिंह मण्डल अध्यक्ष डभौरा ओमप्रकाश उर्मलिया भाजपा के सभी वरिष्ठ कनिष्ट कार्यकर्ताओं सभी नवनिर्वाचित पार्षदों और डभौरा नगर पंचायत की जनता जनार्दन के प्रति आभार व्यक्त किया। केसरवानी ने कहा सबके सहयोग से हम डभौर नगर परिषद् को प्रदेश में अव्वल बनने के लिए काम करेंगे।

Let's Play Games

Game 1
Game 2
Game 3
Game 4
Game 5
Game 6
Game 7
Game 8

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!