स्वागत को लेकर आपस में भिड़े BJP कार्यकर्ता , जमकर चली लाठियां

Edited By suman, Updated: 03 Apr, 2019 12:48 PM

bjp workers highhanded people

लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं। लेकिन बीजेपी में गुटबाजी का दौर जारी है। पार्टी में अंतर्कलह खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है। ताजा मामला सामने आया है उज्जैन में। यहां स्वागत करने को भाजपाई आपस मे भीड़ गए। विवाद इस कदर बढ़ गया कि दोनों पक्षों में...

भोपाल: लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं। लेकिन बीजेपी में गुटबाजी का दौर जारी है। पार्टी में अंतर्कलह खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है। ताजा मामला सामने आया है उज्जैन में। यहां स्वागत करने को भाजपाई आपस मे भीड़ गए। विवाद इस कदर बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर हॉकी और लाठियां चली। इस दौरान एक कार्यकर्ता घायल भी हो गया। घटना के बाद में पुलिस ने स्थिति संभाली और दोनों पक्षों के खिलाफ क्रॉस केस दर्ज किया। घटना के बाद से ही भाजपा में हड़कंप की स्थिति है।

 

PunjabKesari

भाजपा प्रत्याशी के स्वागत को लेकर भिड़े कार्यकर्ता
मिली जानकारी के अनुसार, बड़नगर मार्ग पर मुल्लापुरा के समीप चंदूखेड़ी गांव में मंगलवार दोपहर एक बजे भाजपा प्रत्याशी अनिल फिरोजिया जनसंपर्क को पहुंचने वाले थे उससे पहले ही विवाद हो गया। सरपंच राजेश पटेल ने फिरोजिया के स्वागत के लिए चंदूखेड़ी चौपाटी पर मंच लगवाया था। समीप में ही युवा मोर्चा के कार्यकारिणी सदस्य और नमामि संयोजक दिलीप शर्मा ने भी मंच बनाया था। इसी के चलते दोनों के बीच विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी की दोनों पक्षों में जमकर मारपीट शुरु हो गई। यहां तक कि लाठियां और हॉकी भी चलने लगी। इसमें एक युवक गंभीर घायल हो गया। इलाज के लिए उसे माधवनगर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना को लेकर फिरोजिया ने बताया कि उनके पहुंचने से पहले विवाद हुआ। वे इस दौरान वहां नहीं थे इसलिए घटना की जानकारी नहीं है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!