मृत और लापता बताकर 117 मुस्लिमों के काटे वोटर लिस्ट से नाम, कांग्रेस ने बताया भाजपा की साजिश

Edited By meena, Updated: 12 Feb, 2026 01:25 PM

names of 117 muslims removed from voter list congress says it s a conspiracy by

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 100 से ज्यादा मुस्लिम मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से काटे जाने पर सियासत गर्माने लगी है। जहां एक ओर मुस्लिम वोटर नाम कटने से परेशान हो रहे हैं...

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 100 से ज्यादा मुस्लिम मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से काटे जाने पर सियासत गर्माने लगी है। जहां एक ओर मुस्लिम वोटर नाम कटने से परेशान हो रहे हैं, वहीं कांग्रेस इसे भाजपा की साजिश बता रही है। पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी ने प्रभावित मतदाताओं के साथ मिलकर कलेक्टर से मामले की जांच की मांग की है।

बिलासपुर में 117 मुस्लिम मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाने के लिए फॉर्म-7 जमा किए गए हैं। इन मतदाताओं को मृत या लापता बताया है। बाकायद लिस्ट से इनके नाम काटने की प्रक्रिया शुरु हो गई है। ये फॉर्म किसी प्राण नामक व्यक्ति ने जमा किए हैं। जैसे ही इस बात की जानकारी पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी को मिली तो उन्होंने इसका विरोध किया।

मामला बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के चांटीडीह क्षेत्र का है। इसमें बूथ नंबर 191, 192 और 193 वार्ड नंबर 55-56 में आते हैं। यहां ज्यादातर मुस्लिम वोटर रहते हैं। बूथ नंबर 191 के 10, बूथ नंबर 192 के 15 और बूथ नंबर 193 के 92 मतदाताओं के नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 जमा किए गए थे। खास बात यह कि इनको मृत या लापता बताकर किसी प्राण नामक शख्स ने यह फार्म जमा किया है। गड़बड़ी की जानकारी बीएलओ और नेताओं को लगी तो मामला और गरमा गया।

कांग्रेस नेता विजय केशरवानी पीड़ितों के साथ कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी संजय अग्रवाल से मिलने पहुंचे। फॉर्म-7 जमा होने के बाद बीएलओ ने मौके पर जाकर जांच की। जांच में सामने आया कि सभी मतदाता अपने पते पर मौजूद हैं और कोई भी मृत नहीं है। बीएलओ ने मौके पर मतदाताओं की फोटो ली, दस्तावेज दोबारा लिए और रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेज दी।

विजय केशरवानी ने इसे भाजपा की साजिश बताया और कहा कि जिले के कई क्षेत्रों से शिकायतें मिल रही हैं कि भाजपा कार्यकर्ता अल्पसंख्यक और कांग्रेस समर्थित मतदाताओं के नाम कटवाने की कोशिश कर रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!