सागर में गरेजेंगे अमित शाह, पालक संयोजकों को करेंगे संबोधित

Edited By ASHISH KUMAR, Updated: 07 Mar, 2019 12:26 PM

amit shah to address gregorian in sagar will address spinach coordinators

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव प्रचार व प्रसार की कवायद तेज हो गई है। जिसके लिए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद एक दिन के दौरे पर आज यानी गुरुवार को मध्य प्रदेश के सागर जिले में आ रहे हैं। अमित शाह सागर में भारतीय जनता पार्टी के सागर...

सागर: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव प्रचार व प्रसार की कवायद तेज हो गई है। जिसके लिए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद एक दिन के दौरे पर आज यानी गुरुवार को मध्य प्रदेश के सागर जिले में आ रहे हैं। अमित शाह सागर में भारतीय जनता पार्टी के सागर संभाग के पालक संयोजकों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस दौरान कार्यक्रम में बीजेपी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत, नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव सहित अनेक वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे।

PunjabKesari

रैली के तय कार्यक्रम के अनुसार, अमित शाह नई दिल्ली से होते हुए खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद वे खजुराहों से हेलीकॉप्टर द्वारा सागर पहुंचेंगे। वे यहां रूद्राक्ष धाम, ग्राम बामोरा सागर में आयोजित पालक संयोजक सम्मेलन को संबोधित करेंगे। सम्मेलन के बाद बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह खजुराहो होते हुए रायपुर के लिए रवाना होंगे।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!