हाथ देखने और ग्रह दोष दूर करने के बहाने ज्योतिष ने महिला से किया रेप, बंधक बनाकर खींचे अश्लील फोटो

Edited By meena, Updated: 23 Jan, 2021 05:16 PM

astrology raped a woman in indore

इंदौर में दुष्कर्म के मामले लगातार सामने आ रहे हैं ऐसा ही मामला लसूड़िया  थाना क्षेत्र में सामने आया जहां एक कथा वाचक ने कुंडली देखने के बहाने व ग्रह दोष दूर करने के नाम पर महिला के साथ दुष्कर्म किया फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर...

इंदौर(सचिन बहरानी): इंदौर में दुष्कर्म के मामले लगातार सामने आ रहे हैं ऐसा ही मामला लसूड़िया  थाना क्षेत्र में सामने आया जहां एक कथा वाचक ने कुंडली देखने के बहाने व ग्रह दोष दूर करने के नाम पर महिला के साथ दुष्कर्म किया फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।

PunjabKesari

इंदौर में एक पंडित ने ज्योतिष विद्या की आड़ में एक महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया। पुलिस ने आरोपी को आष्टा के नजदीक गांव से गिरफ्तार किया है। लसूड़िया थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज की थी कि एक पंडित द्वारा जिसका नाम घनश्याम शर्मा है वह उसके साथ लगातार दुष्कर्म करता आया है। वही शादी का झांसा देकर वह उसे उसके गांव भी ले गया था जहां उसने बंधक बना कर रखा।

PunjabKesari

महिला के कुछ अश्लील फोटो भी नशीला पदार्थ खिलाकर लिए थे एवं उसके साथ दुष्कर्म भी किया  वह उसे पिछले कुछ दिनों से ब्लैकमेल कर रहा था। गांव में ही वह कहीं आने जाने नहीं देता था और उसे हमेशा बंधक बनाकर रखता था जैसे-तैसे पीड़ित युवती वहां से भागकर इंदौर पहुंची व पुलिस को इसकी सूचना दी महिला की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है व ज्योतिष द्वारा महिला के जो अश्लील फोटो खींचे थे वह भी पुलिस ने बरामद किए हैं जिसके नाम पर वह महिला को ब्लैकमेल कर रहा था।

PunjabKesari

जांच में यह बात भी सामने आई है कि इस तथाकथित पंडित द्वारा कई महिलाओं के साथ इस तरह की वारदात करना स्वीकार किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से और भी पूछताछ कर रही है अगर कोई महिला इसके खिलाफ और भी शिकायत दर्ज कराती  है तो मामला दर्ज किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!