दिग्विजय सिंह का विवादित बयान, कहा- भगवा पहने लोग कर रहे हैं बलात्कार

Edited By meena, Updated: 17 Sep, 2019 06:15 PM

big statement of saffron clothes and temples digvijay singh

अपनों बयानों से हमेशा चर्चा में रहने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर से विवादित बयानों का पिटारा खोल दिया है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि जिन लोगों ने हमारे सनातन धर्म को बदनाम किया है...

भोपाल: अपनों बयानों से हमेशा चर्चा में रहने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर से विवादित बयानों का पिटारा खोल दिया है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि जिन लोगों ने हमारे सनातन धर्म को बदनाम किया है, उन्हें भगवान भी माफ नहीं करेगा।

 

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को भोपाल में संत समागम में दिग्विजय सिंह ने कहा कि पूरे देश में मठ-मंदिरों को राजनीतिक बनाए जाने की कोशिशें हो रही हैं। मंदिरों में दुष्कर्म हो रहे हैं। भगवाधारी दुष्कर्म कर रहे हैं और चूरन बेच रहे हैं। दिग्विजय सिंह ने कहा सनातन धर्म को बदनाम करने वालों को ईश्वर माफ नहीं करेगा।

PunjabKesari

मंदिरों को दिया पट्टा
दिग्विजय सिंह ने कहा जितने भी धार्मिक स्थान सरकारी ज़मीन पर बने हैं। उनकी ज़मीन का पट्टा मठों और मंदिरों को दिया जाना चाहिए। कमलनाथ सरकार के कामों की तारिफ करते हुए कहा कि शिवराज सरकार ने आनंद विभाग बनाया था। लेकिन कमलनाथ सरकार ने धर्मस्व और आध्यात्म विभाग बनाया। उन्होंने कहा प्रदेश में जितनी भी संस्कृत पाठशालाएं चल रही हैं उनकी देखरेख और व्यवस्था की जिम्मेदारी सरकार को अपने हाथ में लेना चाहिए।

जय सियाराम के लगाए नारे
दिग्विजय सिंह ने संत सम्मेलन में बीजेपी के 'जय श्रीराम' के नारे की जगह जय सियाराम के नारे भी लगाए। उन्होंने संतों से कहा कि 'जय श्रीराम' की जगह 'जय सियाराम' का नारा लगाएं।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!