BJP विधायक का Whatsapp अकाउंट Hack, बोले- मेरे नंबर से मैसेज आए तो तुरंत कार्यालय में संपर्क करें

Edited By meena, Updated: 02 Jun, 2026 06:17 PM

bjp mla vishnu khatri s whatsapp account hacked

बैरसिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक विष्णु खत्री का व्हाट्सएप अकाउंट हैक होने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद विधायक कार्यालय ने तत्काल प्रभाव से जनता और समर्थकों के लिए एक आधिकारिक सूचना जारी...

भोपाल (इजहार खान) : बैरसिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक विष्णु खत्री का व्हाट्सएप अकाउंट हैक होने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद विधायक कार्यालय ने तत्काल प्रभाव से जनता और समर्थकों के लिए एक आधिकारिक सूचना जारी की है।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, विधायक विष्णु खत्री का मोबाइल नंबर 942500 5041 हैक कर लिया गया है। हैकर्स द्वारा इस नंबर का गलत इस्तेमाल किए जाने की आशंका जताई जा रही है, जिसके चलते विधायक कार्यालय ने जनता को सचेत रहने की सलाह दी है।

PunjabKesari

कार्यालय द्वारा दी गई चेतावनी

विधायक कार्यालय ने एक आधिकारिक संदेश के माध्यम से स्पष्ट किया है कि विधायक के व्हाट्सएप से आने वाले किसी भी प्रकार के संदेश को गंभीरता से न लें। किसी भी प्रकार के आर्थिक लेनदेन से संबंधित संदेशों या अनुरोधों पर कोई प्रतिक्रिया न दें। यदि विधायक के नंबर से कोई संदिग्ध संदेश प्राप्त होता है, तो इसकी सूचना तुरंत विधायक कार्यालय को दें। जनप्रतिनिधियों के सोशल मीडिया अकाउंट हैक होने की यह कोई पहली घटना नहीं है, लेकिन इस बार मामला सीधा आर्थिक धोखाधड़ी से जुड़ा होने के कारण लोग सतर्कता बरत रहे हैं। विधायक कार्यालय की ओर से सभी से अपील की गई है कि इस नंबर से आने वाली किसी भी बात पर विश्वास न करें।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!