गण्डई पुलिस ने शातिर ठग को दबोचा, 8.26 लाख की धोखाधड़ी का खुलासा

Edited By meena, Updated: 10 Feb, 2026 06:01 PM

gandai police nabs a cunning fraudster uncovers rs 8 26 lakh fraud

खैरागढ़ गंडई बैंक से बड़ा लोन दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को गण्डई पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी ने सुनियोजित तरीके से एक भोलेभाले ग्रामीण से नगद...

खैरागढ़ (हेमंत पाल) : खैरागढ़ गंडई बैंक से बड़ा लोन दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को गण्डई पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी ने सुनियोजित तरीके से एक भोलेभाले ग्रामीण से नगद और ऑनलाइन माध्यम से कुल 8 लाख 26 हजार 570 रुपये की ठगी की थी।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी अश्वनी कुमार जांगड़े पिता सीताराम जांगड़े उम्र 53 वर्ष निवासी ग्राम ठढार थाना गण्डई ने दिनांक 09 फरवरी 2026 को थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि अभिषेक गिरी निवासी कैम्प 01 भिलाई थाना छावनी जिला दुर्ग ने केनरा बैंक दुर्ग से 36 लाख रुपये का लोन दिलाने का झांसा देकर अलग अलग तिथियों में उससे रकम ऐंठी।

प्रार्थी के अनुसार, आरोपी ने कभी नगद तो कभी मोबाइल फोन के जरिए विभिन्न खातों और नंबरों में रकम डलवाई।

इसमें नगद रूप से 2 लाख 84 हजार 900 रुपये
प्रार्थी के मोबाइल नंबर में 2 लाख 21 हजार 950 रुपये
रवि शंकर हिरवानी के मोबाइल नंबर में 89 हजार रुपये
दीक्षा बंधेल के खाते में 1 लाख 20 हजार 240 रुपये
अन्य साथियों के खातों में कुल 5 लाख 76 हजार 570 रुपये
इस तरह आरोपी ने सुनियोजित षड्यंत्र के तहत कुल 8 लाख 26 हजार 570 रुपये की धोखाधड़ी को अंजाम दिया।

शिकायत के आधार पर थाना गण्डई में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी अभिषेक गिरी पिता पप्पू गिरी उम्र 22 वर्ष को चिन्हित कर साजी किया। पूछताछ में आरोपी ने अपने अपराध को स्वीकार करते हुए बताया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर लोन दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करता था।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी गिरोह बनाकर भोलेभाले लोगों को बैंक लोन का लालच देता था और फिर फोन पे, ऑनलाइन ट्रांजेक्शन व नगद माध्यम से रकम हड़प लेता था। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रकरण में धारा 61(2) बीएनएस जोड़ी गई है। गण्डई पुलिस ने आरोपी को दिनांक 09 फरवरी 2026 को रात 8 बजकर 35 मिनट पर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस का कहना है कि आरोपी के अन्य साथियों और इस तरह की अन्य घटनाओं की भी जांच की जा रही है। मामले ने एक बार फिर लोन दिलाने के नाम पर सक्रिय ठगी गिरोहों के प्रति सतर्क रहने की जरूरत को उजागर किया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!